उत्तराखंड : जमीन पर सो रहा था परिवार, 2 मासूम भाई-बहन की जहरीले सांप के काटने से मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर के पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। जिस पर परिजन बच्चों को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच उपचार को लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने बच्चो के उपचार के दौरान वह बाद में मृत घोषित कर दिया वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्चो के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार पन्ना (मध्यप्रदेश) का राहुल परिवार के साथ 12 दिन पहले ही पीरूमदारा आया था और यहां मजदूरी कर रहा है। राहुल ने बताया कि बुधवार को वह, उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) रोने लगे। जब देखा तो वहां पर सांप बैठा था। सांप ने दोनों बच्चों के हाथ पर डस रखा था।परिजन सांप को डिब्बे में पकड़कर और दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएचसी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी बेटी नित्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे देव की मौत अगली सुबह हुई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में पिता राहुल ने बताया कि हमारे पास बेड तो है लेकिन वह छोटा है इसमें सब लोग सो नहीं पाते जिस कारण उन्होंने बेड को खोलकर रख दिया है और फिर गर्मी के चलते सभी जमीन पर ही सोते हैं। बताया जा रहा है कि सांप करैत प्रजाति का है जिसकी गिनती जहरीले साँपों में की जाती है। बरसात का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे में सांप निकलना शुरू कर देते हैं। लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की ज़रूरत है और जमीन पर सोने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल