उत्तराखंड: आजादी के बाद पहली बार पिरान कलियर शरीफ दरगाह पर फहराया गया तिरंगा

खबर शेयर करें -

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रूड़की के पास विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ में आजादी के बाद पहली बार शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने ”भारत माता की जय” और ”मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद” जैसे नारों के बीच दरगाह पर तिरंगा फहराया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

शम्स ने संवाददाताओं से कहा, ”मुझे बताया गया कि पिछले 75 वर्षों से इस दरगाह पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। मैंने सोचा कि क्यों न हम यह परंपरा शुरू करें और समाज को एक सकारात्मक संदेश दें।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

पिरान कलियर शरीफ चिश्ती संप्रदाय के सूफी संत अलाउद्दीन अली अहमद सबीर कलियरी की 13वीं सदी की दरगाह है। उन्हें सरकार सबीर पाक और सबीर कलियरी के नाम से भी जाना जाता था। यह दरगाह रूड़की से सात किलोमीटर दूर कलियर गांव में स्थित है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा
Ad Ad Ad Ad