उत्तराखंड : बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की ट्रेन के चपेट में आने से मौत

खबर शेयर करें -

देहरादून के डोईवाला में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाजपा के बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

देहरादून के डोईवाला में ट्रेन की चपेट में आने से बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज की मौत हो गई। उनके निधन पर बीजेपी में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पीछे हुआ है। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक दीप पुरखों के नाम: विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर एमपी चौक पर जगमगाएंगे हजारों दीप

पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह को करीब 8.30 बजे बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज लच्छीवाला की ओर गए थे। इस दौरान ही वो पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मंदीप बजाज के भाई की मौत भी सड़क हादसे में ही हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप

सुबह घूमने गए थे तब हुए हादसे का शिकार
बताया जा रहा है कि मंदीप बजाज सुबह घूमने गए थे तभी वो हादसे शिकार हो गए। उनकी संजय साइकिल वाले के नाम से पुरानी दुकान है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर पेड़ के नीचे मिला युवक का संदिग्ध शव: शिनाख्त में जुटी पुलिस, FSL और CCTV फुटेज की ली जा रही मदद
Ad Ad Ad Ad