उत्तराखंड : यहां भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में की खुदकुशी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : नए साल के जश्न के दौरान ज्वालापुर क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

भेल में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत विजयंत चौधरी ने पहले दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर के पूर्वी नाथनगर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विजयंत चौधरी भेल में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। रविवार देर रात नए साल के जश्न के दौरान विजयंत चौधरी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले दो राउण्ड हवाई फायरिंग की। जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

खून से लथपथ पड़ा देख परिजनों के उड़े होश

फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य विजेंद्र के पास पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख होश उड़ गए। चीख पुकार मचने पर नए साल की खुशियों में डूबे मोहल्ले के लोग भी दौड़कर विजयंत के घर पहुंचे। विजयंत कुमार को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

सूचना पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल व ज्वालापुर कोतवाल विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकरी ली।

हर एंगल से हो रही मामले की जांच

सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पता चला है कि विजयंत ने पहले दो राउण्ड हवाई फायरिंग की और उसके बाद खुद के गोली मार ली। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad