उत्तराखंड : नदी किनारे पार्टी करने गए दोस्तों ने एक को जम कर पिलाई शराब, फ‍िर कर दिया दिल दहलाने वाला कांड

खबर शेयर करें -

देहरादून जिले के कालसी थाने की पुलिस ने यशपाल हत्याकांड में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

चारों आरोपित यशपाल के घनिष्ठ मित्र थे, जो सेलाकुई में एक ही फैक्ट्री में काम करते थे।

घटना से पहले आरोपितों ने छिबरो पावर प्रोजेक्ट के पास टोंस नदी किनारे पार्टी की, जिसमें यशपाल चौहान को अत्यधिक शराब पिलाई गई। इसके बाद शाम टोंस नदी में धक्का देकर पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को 100 मीटर आगे नदी में स्थित गहरे जल कुंड में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव

28 फरवरी को लापता हो गया था यशपाल चौहान

गौरतलब हो कि 28 फरवरी को लापता यशपाल चौहान (30) पुत्र कृपाल सिंह, निवासी ग्राम ललऊ तहसील कालसी, हाल निवासी फतेहपुर हरबर्टपुर का शव शुक्रवार को छिबरौ पावर हाउस से पहले पुल के नीचे टोंस नदी से बरामद किया गया था।

स्वजन की तहरीर पर मृतक के चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपितों की धरपकड़ को पुलिस टीम गठित की गई। घटनास्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित लगभग 15 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी

ये हैं गिरफ्तार चार आरोपित

जांच में पता चला कि गिरफ्तार चार आरोपितों सूरज मूल निवासी ग्राम गैरखोली बड़ाबे थाना कोतवाली पिथौरागढ़, हाल निवास थापा गली सेलाकुई, प्रीतम मूल निवासी देहरा, थाना नौगांव सादात, जिला अमरोहा उप्र, हाल निवासी प्रगति विहार सेलाकुई, विनय निवासी डिफेंस कालोनी कन्धारपुर उमरसिया बरेली उप्र, हाल निवासी बंजारावाली गली सेलाकुई, चेतन सिंह राठौर उर्फ समीर मूल निवासी आमगांव जनपद बदायूं उप्र, हाल निवासी बंजारावाली गली सेलाकुई ने छिबरो पावर प्रोजेक्ट के पास टोंस नदी में यशपाल के साथ पार्टी की।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद यशपाल चौहान को पार्टी के दौरान अत्यधिक शराब पिलाकर नदी में धक्का देकर पानी में डुबोकर हत्या की। बाद में शव को 100 मीटर आगे नदी में स्थित गहरे जल कुंड में फेंक दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपितों को मेडिकल परीक्षण के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad