उत्तराखंड : फंकी ऐप से दोस्ती कर लड़की के बनाए न्यूड वीडियो, चार लाख रुपये की डिमांड को किया मना तो सोशल मीडियो पर वीडियो की अपलोड

खबर शेयर करें -

रायपुर : एक युवक ने पहले युवती को सोशल मीडिया पर दोस्त बनाया। इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके चार लाख रुपये की डिमांड की। युवती के इनकार पर आरोपी ने यह वीडियो वायरल कर डाली। इधर, पीड़िता की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश

यह भी पढ़े 👉 लालकुआं : गौला और अन्य नदियों में एक अक्टूबर से उपखनिज खनन निकासी कार्य होगा शुरू

एसओ कुंदन राम के अनुसार, एक युवती ने डीजीपी को शिकायत की थी। वह सोशल मीडिया पर एक फंकी नाम की ऐप का इस्तेमाल करती है। इस ऐप पर रिहान नाम के युवक से उसका संपर्क हुआ। कुछ समय बाद रिहान ने प्यार का इजहार किया तो युवती ने स्वीकार लिया।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

धीरे-धीरे दोनों के बीच विश्वास बढ़ता गया। लेकिन, इसके बाद युवक ने वीडियो कॉल के दौरान युवती की आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली। जिसके बाद उसने धमकाया कि यदि उसने यह रकम नहीं दी तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। युवती के इनकार पर आरोपी ने व्हाट्सऐप ग्रुप, इंस्टाग्राम समेत तमाम मोबाइल ऐप पर वीडियो अपलोड कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा: आवारा बैल से टकराई सिपाही की बाइक, सीने में सींग घुसने से कांस्टेबल भुवन आर्या की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad