उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाया, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

खबर शेयर करें -

देहरादून: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. नाइट कर्फ्यू प्रदेश में 27 दिसंबर की रात से प्रभावी होगा

इन्हें मिलेगी छूट

  • सभी स्वास्थ्य सेवाएं (AYUSH सहित) (24×7) संचालित रहेंगी. सभी चिकित्सा कर्मियों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अस्पताल सहायता सेवाओं के लिए परिवहन की अनुमति है. तेल और गैस क्षेत्र, जिसमें उत्पादों का उत्पादन, परिवहन, वितरण, भंडारण और फुटकर बिक्री शामिल है, जैसे- पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, रसोई गैस आदि व्यवस्थाएं सुचारू रहेंगी. पेट्रोल पंप, एलपीजी, पेट्रोलियम और गैस खुदरा और भंडारण आउटलेट के लिए अनुमति है।
  • राज्य स्तर पर बिजली का उत्पादन, पारेषण और वितरण सेवाएं जारी रहेंगी और डाकघरों सहित डाक सेवाएं जारी रहेंगी. दूरसंचार इंटरनेट सेवाएं प्रसारण और केबल सेवाएं/डीटीएच और ऑप्टिकल फाइबर सेवाएं जारी रहेंगी. कोल्ड स्टोरेज और वेयर हाउसिंग सेवाएं जारी रहेंगी.
  • सार्वजनिक परिवहन का राज्य के अंदर एवं बाहरी राज्यों से आवागमन राज्य परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में जारी एसओपी के अधीन जारी रहेगा. सभी मालवाहक वाहनों (लदे हुए अथवा खाली) को राज्य और अंतर्राज्यीय आवागमन के साथ सामग्री के परिवहन तथा लोड करने/उतारने की अनुमति है. सभी माल वाहक वाहनों को सामग्री लोड या अनलोड करने की अनुमति होगी एवं समस्त होलसेलर / रिटलेर दुकानों को गोदामों में सामान को लोड करने/उतारने की दैनिक रूप से (24×7) अनुमति है.
  • रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों से एयरपोर्ट बसों/ टैक्सियों/ऑटो रिक्शा आदि यात्री वाहनों को वैध यात्रा दस्तावेज/टिकट प्रदर्शित करने पर ही आवागमन (24×7) दी जाएगी. विक्रम, ऑटो और टैक्सी को यात्रा की अनुमति (24×7) है.
  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों को वैध आईडी कार्ड के साथ SOPs और COVID प्रोटोकॉल के अनुसार वाहनों में जाने की अनुमति (24×7) होगी. आवश्यक सेवाओं, आपातकालीन और COVID-19 प्रबंधन में शामिल सरकार/स्थानीय निकायों या अधिकृत संगठन के सभी वाहनों को चलने की अनुमति (24×7) होगी.
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

उत्तराखंड में ओमीक्रोन वैरिएंट की दस्तकः उत्तराखंड में एक कोविड मरीज में ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है. कांवली रोड देहरादून की निवासी एक महिला ओमीक्रोन संक्रमित पायी गई है. जो बीते 8 दिसम्बर को स्कॉटलैंड की से भारत आयी थी. उत्तराखंड में ओमीक्रोन का फिलहाल एक ही मरीज मौजूद है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत