उत्तराखंड : दो दिन पहले ही सरकारी नौकरी लगी, खुशी में मिठाई खिलाकर वापस आ रही युवती की मौत

खबर शेयर करें -

  • डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की मौत, भाई घायल
  • नौकरी की खुशी मनाने कोचिंग सेंटर गई थी युवती
  • रात 8:30 बजे कॉलेज की पीछे वाली रोड पर हुआ हादसा
  • युवती का कनिष्ठ सहायक के पद पर हुआ था चयन

देहरादून– राजधानी में एक परिवार की खुशियां उसे समय मातम में तब्दील हो गई जब दो दिन पहले ही सरकारी नौकरी पाई बिटिया हादसे का शिकार हो गई। दरअसल डीएवी पीजी कॉलेज के पीछे की दीवार का हिस्सा गिरने से वहां से पैदल गुजर रही युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह ने बताया कि कोटा चकराता निवासी सुष्मिता तोमर (22 वर्ष) डीबीएस कॉलेज के पास एक संस्थान में कोचिंग करती थी। हाल ही में उसकी नियुक्ति पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई थी। वह नौकरी मिलने की खुशी में गुरुवार देर शाम कोचिंग सेंटर के संचालक को मिठाई खिलाने गई थी। इस दौरान उसका भाई रघुवीर भी साथ था। रात को दोनों पैदल डीएवी कॉलेज के पीछे की रोड से गुजर रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। करीब 15 फीट चौड़ी सड़क पर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार के मलबे ने भाई-बहन को चपेट में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी बधाई, बोले— 'लालकुआं मेरा परिवार, विकास और सौहार्द प्राथमिकता'

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ईंटें हटाकर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने सुष्मिता को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दो नहरिया रोड पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने सीज कीं दोनों बाइकें

वहीं छात्रा की मौत के शोक में प्राचार्य डा. केआर जैन ने शुक्रवार को कॉलेज बंद रखने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरा कॉलेज छात्रा के परिवार के साथ है। ऐसे में 20 अक्तूबर को कॉलेज बंद रखा जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad