उत्तराखंड : यहां हेड कांस्टेबल ने एसएसपी पर बिगुल से हमला करने का किया प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रिजर्व पुलिस लाइन में परेड के दौरान एक हेड कांस्टेबल ने एसएसपी व प्रतिसार निरीक्षक (आरआइ) रिजर्व पुलिस लाइन पर हमला करने का प्रयास किया। आरोपित बिगुलर (परेड के दौरान बिगुल बजाने वाला) है।

उसने बिगुल से ही हमला करने का प्रयास किया। प्रतिसार निरीक्षक की तहरीर पर नेहरू कालोनी थाने में हमले का प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

क्या है मामला?

घटना शुक्रवार सुबह आठ बजकर छह मिनट की है। रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में हर सप्ताह शुक्रवार को परेड होती है। इसके अलावा इन दिनों पुलिसकर्मी 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए भी अभ्यास कर रहे हैं। परेड समाप्त होने पर बिगुल बजना था, इसी दौरान एसएसपी अजय सिंह के फोन पर किसी की काल आ गई और वह बातचीत करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका की स्मृति में जल उठे सैकड़ों दीप, पुरखों को नमन कर भावुक हुआ पंजाबी समाज

अभी परेड समाप्त होने में चार मिनट थे, लेकिन बिगुलर जितेंद्र कुमार एसएसपी के सामने खड़ा हो गया। आरआइ जगदीश पंत ने जितेंद्र कुमार से कहा कि अभी परेड समाप्त होने में कुछ मिनट शेष हैं। थोड़ा इंतजार कर लो।

इतना सुनते ही जितेंद्र कुमार आपा खो बैठा और एसएसपी अजय सिंह की तरफ झपट पड़ा। यह देख आरआइ बीच में आ गए किसी तरह आरोपित को पीछे धकेला। इस दौरान आरोपित ने एसएसपी व आरआइ पर बिगुल से हमला करने का भी प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा
Ad Ad Ad Ad