उत्तराखंड : यहां युवक ने माँ सहित तीन लोगों पर चाकू से किया हमला, खुद को भी किया घायल, हुई मौत

खबर शेयर करें -

चम्पावत: सिरफिरे युवक ने अपनी मां सहित तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. यही नहीं युवक ने खुद भी चाकू से लहूलुहान कर लिया. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पहले चंपावत में उपचार दिया गया. इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया. जहां हमला करने वाले सिरफिरे युवक की मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि जनपद के पाटी ब्लॉक के रमक गांव में 15 जून शनिवार की रात करीब 10 बजे रमक निवासी दयानंद जोशी (37) अपने घर से चाकू लेकर गांव के दो युवकों जीवन (24) और खिलानंद (34) को मारने के नियत से लिए निकला. बताया जा रहा है कि दयानंद की मां ने उसके हाथ में चाकू देखा. उसने उससे चाकू छिनने की कोशिश की. जिसके बाद दयानंद ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया. इसी दौरान मां पार्वती देवी के पेट में चाकू लग गया. वह बुरी तरह से घायल हो गई. दयानंद ने दोनों युवकों पर भी चाकू से हमला बोल दिया. जिससे युवक जख्मी हो गए .इसके बाद खुद आरोपी दयानंद ने अपने ऊपर भी चाकू से हमला किया. जिससे वह लहू लुहान हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद चारों भाईयों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पहले चंपावत अस्पताल ले जाया गया. जहां हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया. जहां हमला करने वाला आरोपी दयानंद की मौत हो गई. फिलहाल हमले का कारणों का पता नहीं चल सका है. हल्द्वानी मेडिकल चौकी पुलिस दयानंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है. घायलों में दो लोग लोगों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी