उत्तराखंड : यहां बीजेपी नेता समेत 5 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास का केस दर्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुरः उधमसिंह नगर के काशीपुर के एक व्यापारी ने भाजपा नेता और उसके पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि भाजपा नेता ने उसे आपत्तिजनक एडिट वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया और 40 लाख की रंगदारी न देने पर गोली चलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में स्टेशन रोड निवासी प्रतीक अग्रवाल पुत्र शरद अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व एक भोज के कार्यकम में भाजपा नेता अनूप अग्रवाल पुत्र केशव अग्रवाल ने उससे 20 लाख रुपए उधार मांगे. इनकार करने पर वह भड़क गया. उसका कहना था कि एक सप्ताह पूर्व रामलीला मैदान में अनूप ने उसे अपने मोबाइल में उसकी एक एडिट आपत्तिजनक वीडियो दिखाया. वीडियो दिखाते हुए कहा कि अब अनूप को 20 लाख नहीं 40 लाख रुपए देने होंगे. रुपए ना देने पर अनूप ने उसे बदनाम करने की धमकी भी दी.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

प्रतीक का कहना है कि बीती 22 अक्टूबर को वह रामलीला मैदान गया था. जहां रात करीब दस बजे अनूप, उसका पुत्र अमोल अग्रवाल, मनदीप, क्षितिज और राजू बाजवा समेत 15-20 अन्य लोग आ गए. इन लोगों ने घेरकर उसके साथ मारपीट की. इसी दौरान अमोल ने उसकी कनपटी पर बंदूक रख दी और धमकाते हुए अभद्रता और गाली गलौज की.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

इसके बाद अनूप ने हत्या करने के इरादे से उस पर फायर झोंका. लेकिन सौभाग्य से वह बाल-बाल बच गया. इसके बाद आरोपी उसे धमकाते हुए चले गए. पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और रंगदारी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad