उत्तराखंड : यहां जिलाधिकारी ने हॉस्टल का किया औचक निरीक्षण, छुरी-चाकू, शराब की खाली बोतल और सिगरेट देख चढ़ा पारा

खबर शेयर करें -

पौड़ी: डीएम डॉ आशीष चौहान द्वारा जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी का औचक निरीक्षण किया गया. इस मौके पर डीएम ने परिसर के अन्दर और बाहर दुकानों की भी तलाशी ली. साथ-साथ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया. छात्रावास में छापेमारी के दौरान डीएम को कई अनियमितताएं मिलीं. साथ ही डीएम ने कॉलेज में छात्रों के रूम में शराब की खाली बोतल पायी. इस्तेमाल की गयी सिगरेट भी बरामद की.

गौर हो कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हॉस्टल के भीतर खाने की सामग्री, तैयार भोजन और छुरी-चाकू हॉस्टल के अंदर पाये. जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा इसमें संबंधित वार्डन व कॉलेज प्रशासन की लापरवाही मानी. उन्होंने संबंधित वार्डन पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही जिम्मेदार अन्य लोगों की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने इंजीनियरिंग कॉलेज के कुछ छात्रों के विवाद में संलिप्तता के संबंध में निर्देशित किया कि जो भी छात्र तथा कॉलेज प्रशासन के लोग इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए. परिसर के गेट पर नियमानुसार प्रवेश-निकासी करने वालों का ब्यौरा दर्ज करते रहने तथा गेट पर सुरक्षा का बेहतर करने के निर्देश दिये.

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’

कॉलेज परिसर से सटी दुकानों में छापेमारी के दौरान डीएम ने एक दुकान में 5 डोमेस्टिक गैस सिलेंडर का अनाधिकृत उपयोग पाया. जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिये. साथ ही दुकान के बाहर बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें बरामद होने व दुकान के भीतर लाइटर इत्यादि पाये जाने से उन्होंने आबकारी विभाग को इस संबंध में संबंधित दुकान पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रत्येक माह कॉलेज प्रशासन के साथ एक बार कानून व्यवस्था तथा कॉलेज मैनेजमेंट के संबंध में बैठक आयोजित करने व उपजिलाधिकारी सदर को बीच-बीच में हॉस्टल के निरीक्षण की रिपोर्ट देने के निर्देश दिये.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित