उत्तराखंड : मकान मालिक ने करी युवती की अस्मत लूटने की कोशिश, महिला ने काट डाली नाक

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: एक शिक्षक ने इस पेशे को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन सिर पर हैवानियत सवार आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका. आरोपी ने एक महिला से रेप करने की कोशिश की. सूचना पाकर पहुंचे महिला के पति ने आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

महिला ने मचाया शोर: गदरपुर में सेना में तैनात फौजी की पत्नी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से शिक्षक है. पीड़िता ने मकान मालिक के चंगुल से भागने के लिए दांत से उसकी नाक तक काट दी. मौके पर पहुंचे पति ने आरोपी को दबोच लिया. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार

पुलिस के मुताबिक फौजी दो माह से आरोपी के मकान में किराए में रह रहा था. 15 जनवरी को मकान मालिक का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था. इस दौरान मकान मालिक घर पर अकेला था. मकान मालिक ने फौजी के ड्यूटी पर जाते ही छत पर परिजनों से बात कर रही उसकी पत्नी को खींच लिया और जबरदस्ती करने लगा.

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से युवक के पैर में मारी गोली

पीड़िता ने आरोपी का काटा नाक: लेकिन चीख पुकार सुन कर वीडियो कॉल में बात कर रहे परिजनों ने जवान को मामले की सूचना दी. जब तक जवान घर पहुंचा तब तक आरोपी उसकी पत्नी को कमरे में ले जा कर जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान महिला ने दांत से आरोपी की नाक काट ली. जिसके बाद फौजी द्वारा आरोपी मकान मालिक को दबोच कर पुलिस के हवाले किया गया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी का इलाज करा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad