उत्तराखंड : पत्नी की मौत के बाद पति ने ससुरालियों पर बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

रुड़की: आदर्श नगर निवासी एक युवक ने अपने ससुरालियों पर बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी गई।

तहरीर में आदर्श निवासी अरविंद ने बताया कि उसने गाजियाबाद निवासी आयशा से कुछ साल पहले शादी की थी। जिससे उसके बेटा शिवांश पैदा हुआ।

कुछ समय पहले आयशा की बीमारी के चलते मौत हो गई। आरोप लगा कि ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटे शिवांश को अपने साथ ले गए। जब उसे तलाश करता हुआ अरविंद ससुराल पहुंचा तो पता चला कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र में बेटे का धर्म परिवर्तन करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

पीड़ित ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में तहरीर दी

विरोध करने पर उसके पिटाई की गई। किसी तरह से बचकर वह वापस आया। इसके बाद पीड़ित ने आज सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ हिंदू संगठन के लोग भी कोतवाली पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों के खिलाफ कड़ा एक्शन: 10 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का जुर्माना, विशेष जांच अभियान जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad