उत्तराखंड : पति ने पत्नी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियों बना किये वायरल, पत्नी ने पी लिया जहरीला पदार्थ

खबर शेयर करें -

काशीपुर,  जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

थाना कुंडा पुलिस को सौंपी तहरीर में थाना कुंडा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह मुरादाबाद स्थित देहरी गांव निवासी राजू कुमार के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि कंचन का पति राजू व ससुराली उनकी पुत्री के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इससे वह परेशान रहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के कान से सोने के कुंडल झपटने वाला पुलिस के रडार पर, तीन टीमें कर रहीं तलाश, जल्द खुलासे के संकेत

यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय उसके पति ने पुत्री के आपत्तिजनक फोटो व वीडियों बना वायरल कर दिये। जिससे क्षुब्ध होकर उनकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर थी। सोमवार रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजू कुमार निवासी देहरी गांव को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस का मेगा प्लान: इस बार 18 सुपर जोन और 3,753 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे मोर्चा, आधुनिक तकनीक से होगी 24 घंटे निगरानी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  'सांप-बिच्छू बनकर जितना लिपटना है लिपट लो... मैं कबड्डी का वह खिलाड़ी हूं, जो विकास की रेखा पार करके ही दम लेता है' : महापौर दीपक बाली