उत्तराखंड : गृहक्लेश के चलते पति ने गंडासे से पत्नी की गर्दन काटकर की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: पथरी थानाक्षेत्र के भुक्कनपुर गांव में गृहक्लेश के चलते पति ने गंडासे से पत्नी की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर डाली।

घटना गुरुवार तड़के हुई। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में पति आपा खो बैठा और गंडासे से पत्नी की हत्या कर फरार हो गया।

हत्या से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पथरी क्षेत्र में पति के हाथों पत्नी की हत्या का यह एक महीने के भीतर दूसरी घटना सामने आई है। हाल ही में ऐथल बुजुर्ग गांव में एक राज मिस्त्री ने फूंकनी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर डाली थी। अगले दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, पथरी क्षेत्र के भुक्कनपुर गांव निवासी मुस्तकीम की शादी लगभग 18 साल पहले भोक्करहेड़ी, पुरकाजी मुजफ्फरनगर निवासी असमा से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी करीब 17 साल की है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ।

गुरुवार तड़के किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिस पर मुस्तकीम ने गंडासे से पत्नी की गर्दन पर वार करते हुए उसकी हत्या कर डाली। सूचना पर पथरी थाने के एसएसआइ लोकपाल परमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप

बेटी की हत्या की जानकारी मिलने पर मुजफ्फरनगर से मायके वाले भी भुक्कनपुर पहुंच गए। सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक टीम को उसकी तलाश में लगाया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खेती मजदूरी करता था आरोपित मुस्तकीम

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश

गुरुवार सुबह हत्या की खबर पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस की पड़ताल सामने आया है कि आरोपित मुस्तकीम खेती-मजदूरी का काम करता है। लगभग एक सप्ताह पहले मुस्तकीम व उसकी पत्नी असमा अपने बच्चों सहित रिश्तेदारी में घूमने गए थे। घर लौटने के बाद से मुस्तकीम और असमा के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad