उत्तराखंड : आंगन में घात लगाकर बैठा गुलदार सात वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया, इस हाल मे मिली मासूम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के श्रीनगर में घर के आंगन में घात लगाकर बैठा गुलदार सात वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर घायल अवस्था में मिली। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

निवर्तमान सभासद विभोर बहुगुणा ने बताया कि श्रीकोट के गंगनाली के बेस अस्पताल कालोनी के समीप सोनी कुमार परिवार समेत कच्चा मकान बनाकर रहता है। परिवार में चार बच्चे और पत्नी हैं। शुक्रवार देर शाम उनकी बेटी सिया बाथरूम करने घर के समीप बने टॉयलेट में गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

इसी दौरान टॉयलेट के पीछे गुलदार घात लगाकर बैठा हुआ था और सिया के बाथरूम से बाहर निकलते ही हमला कर दिया। वह उसे अपने पंजों में दबाकर जंगल की तरफ भाग निकला। भनक लगने पर परिजनों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

जिस पर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की तरफ से बच्ची की खोजबीन शुरू की। घर से कुछ दूरी पर बच्ची के कपड़े बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  घर की सफाई कर रही बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

काफी तलाश के एक घंटे बाद करीब घर से कुछ दूर बच्ची बेसुध हालत में मिली। उसके गले समेत शरीर के अन्य स्थानों पर गुलदार के पंजों के निशान हैं। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार करवाया जा रहा है। वनक्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना है लेकिन, उनके पौड़ी होने के चलते वे अभी रास्ते में हैं। जल्दी पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad