उत्तराखंड : एसडीएम के औचक निरीक्षण में छात्रा स्कूल मे टॉयलट साफ करती मिली, स्कूल प्रबंधन की करनी जान आप भी रह जाएंगे दंग

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के सरकार स्कूलों की हालत जानकर आप भी चौंक जाएंगे। स्कूल में पढ़ाने की जगह एक छात्रा से स्कूल प्रबंधन ने टॉयलट साफ करवा दिया। एसडीएम के औचक निरीक्षण में यह मामल सामने आया है।

एसडीएम ने प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है। यह पूरा हैरान करने वाला उधमसिंहनगर जिले के जसपुर में सामने आया है।

एसडीएम के औचक निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय में छात्रा टॉयलेट की सफाई करती मिली। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। मंगलवार को एसडीएम गौरव चटवाल बूथ देखने निकले थे। ग्राम निवार मंडी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो वहां एक छोटी बच्ची टॉयलेट की सफाई कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

एसडीएम यह देख आग बबूला हो गए। उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाकर कार्यवाही की चेतावनी दी। प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने एसडीएम को बताया कि गांव के ही दो भाई बहन विद्यालय में पढ़ते हैं। छोटे भाई ने विद्यालय में गंदगी कर दी थी। बड़ी बहन गंदगी को साफ कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कहा कि बच्चों से टॉयलेट की सफाई नहीं कराई जाती। इसके बाद एसडीएम ने ग्राम भगवंतपुर के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने शिक्षकों को चेताया। प्रधानाध्यापक एसडीएम की सवालों का जवाब नहीं दे सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में एक छोटी छात्रा टॉयलेट की सफाई करती मिली। ग्राम भगवंतपुर के विद्यालय में भी खामियॉ पाई गई।रिपोर्ट बनाकर कार्यवाही को उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

Ad