उत्तराखंड : जंगल में चारा लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, धड़ से अलग मिला सिर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में जंगल में चारा लेने गई महिला को रविवार सुबह तेंदुए ने मार डाला। महिला गांव के ही सरकारी स्कूल में भोजनमाता थी। तेंदुए ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था।

वन विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना रविवार सुबह की है।

सूखीढांग क्षेत्र के धूरा गजार गांव निवासी चंद्रावती (39) पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी छीनी कंपार्टमेंट एक के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की फैक्टरियों में आईटीआई पास बेटियों का जलवा: मशीनों पर साध रहीं निशाना, हर महीने कमा रहीं 25 से 30 हजार रुपये

सुबह करीब 10:30 बजे चारा काटते के दौरान तेंदुए ने चंद्रावती पर हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को करीब सौ मीटर दूर तक घसीटकर ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। चंद्रावती पर तेंदुए का हमला होते ही साथ गईं अन्य दो महिलाओं ने भागकर जान बचाई।

पता चलते ही गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन भी टीम के साथ पहुंच गए और घटनास्थल से कुछ दूरी से चंद्रावती का शव बरामद कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल टनकपुर भेजा जा रहा है। ग्राम प्रधान कमल किशोर ने बताया कि चंद्रावती गजार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भोजनमाता थी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश

रोड हेड से आठ किमी दूर से शव निकालने में इन्होंने की मदद
महिला का शव निकालने में वन कर्मियों और ग्रामीणों का खासी मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम प्रधान कमल किशोर ने बताया कि घटनास्थल रोड हेड से करीब आठ किमी दूर था। शव को सड़क तक लाने में उप प्रधान चंचल सिंह, केशव सिंह, बासुदेव जोशी, ग्राम प्रहरी दयानंद जोशी, रेंजर गुलजार हुसैन, डिप्टी रेंजर पीडी भट्ट आदि ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad