उत्तराखंड: 6 माह से बीमार चल रही युवती को तंत्र-मंत्र से ठीक करने के नाम पर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

6 माह से बीमार चल रही युवती को तंत्र-मंत्र से ठीक करने के नाम पर तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर तांत्रिक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हरिद्वार की रहने वाली एक महिला की बेटी करीब छह महीने से बीमार चल रही थी। आरोप है, कि उसके इलाज के बारे में शबीना पत्नी जावेद निवासी कोतवाली देहात, बिजनौर का महिला के पास फोन आया। शबीना ने उससे कहा कि एक मौलाना उसके जानने वाले हैं वह उसकी बेटी का इलाज कर उसे ठीक कर देंगे।

शबीना ने महिला से कहा कि वह उसके पास हरिद्वार विपिन नाम के व्यक्ति को भेज रही है। वह अपनी बेटी को साथ लेकर उसकी बाइक पर बैठकर बिजनौर आ जाए। जिसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर 27 जुलाई 2023 की शाम छह बजे हरिद्वार से चली और रात्रि करीब 11 बजे विपिन के साथ थाना कोतवाली शहर के ग्राम मुंढाला के स्टैंड के पास बने मिलन मैरिज होम पर आ गई। वहां पर उसे अंसार नाम का तांत्रिक तथा जीशान व शाकिर नाम के लोग मिले।

यह भी पढ़ें 👉  नेताजी का टिकट कटने का डर या ओवर कॉन्फिडेंस? ‘100 प्रतिशत टिकट’ के दावे ने बढ़ाई लालकुआं की सियासी हलचल

विपिन, शाकिर और जीशान उसे लेकर बैंकट हाल के गेट पर बैठ गए और तांत्रिक अंसार ने उससे कहा कि वह तंत्र मंत्र से उसकी बेटी को ठीक कर देगा, लेकिन इसके लिए उसे उसकी बेटी के साथ अकेले एक कमरे में पूजा पाठ करनी पढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड अंक सुधार परीक्षा का परिणाम कल होगा जारी: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2026 (प्रथम) और 2025 (तृतीय) का रिजल्ट 19 अगस्त को सुबह 11 बजे

तांत्रिक अंसार उसकी बेटी को एक कमरे में लेकर चला गया और तंत्र मंत्र के नाम पर उसकी बेटी को कोई नशीली वस्तु सुंघा कर बेहोश कर दिया। आरोप है कि तांत्रिक ने उसकी बेटी के साथ बेहोशी की हालत में बलात्कार किया।

जब तीन चार घंटे पर भी उसकी बेटी और तांत्रिक अंसार कमरे से बाहर नहीं आए तो उसने वहां पर जाकर देखा। उसने देखा कि उसकी बेटी जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसके शोर मचाने पर तांत्रिक व उसके तीनों साथी वहां से फरार हो गए। पीड़िता की मां अपनी बेटी को साथ लेकर थाना कोतवाली शहर पहुंची और मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर कार्यवाही की गुहार लगाई। शहर कोतवाल जीत सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर तांत्रिक समेत चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं बैंक से जुड़े मामले में अदालत का कड़ा फैसला! ₹2.61 लाख का चेक बाउंस पर 6 माह जेल के साथ ही दोषी पर ₹1.93 लाख जुर्माना भी ठोका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad