उत्तराखंड : सेल्फी लेने के दौरान घटी घटना, खाई में गिरने से फार्मासिस्ट की हुई मौत

खबर शेयर करें -

पहाड़ों पर लापरवाह बनकर सेल्फी लेना कितना खतरनाक साबित हो सकता है. अक्सर बड़ी घटनाओं के तौर पर इसका जिक्र होता रहता है. उत्तराखंड आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग कई बार लापरवाही से पहाड़ों और उफनती लहरों के बीच सेल्फी लेते दिखाई देते हैं. जिसका नतीजा ये हुआ है कि उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी है. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सामने आया है.

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

पिथौरागढ़ में तैनात फार्मासिस्ट 37 वर्षीय सोनल पायल अपने पति के साथ पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्र में घूमने के लिए निकली थी. इस दौरान दोनों ने रास्ते में वादियों के बीच बाइक खड़ी की और फोटो खिंचवाने लगे. तभी बैलेंस बिगड़ने से सोनल 100 मीटर खाई में गिर गई. पत्नी को खाई में गिरा देख पति भी खाई में उतर गया. लेकिन आधे रास्ते के बाद वह भी जंगल में भटक गया.

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति

इसके बाद किसी तरह पति ने स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर सोनल को चेक किया तो सोनल की सांसे थम चुकी थीं. इसके बाद एसडीआरएफ ने सोनल के शव को रेस्क्यू किया. दूसरी तरफ जंगल में भटक गए पति को सकुशल सड़क तक पहुंचाया. बताया जा रहा है कि महिला हरिद्वार के रुड़की शहर की रहने वाली है. फिलहाल परिजनों को महिला के मौत की खबर दे दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad