उत्तराखंड : दूसरी शादी के लिए कलयुगी पिता ने की अपनी ही दो मासूम बेटियों की हत्या, मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत केशव बस्ती में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है, यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बेटियों की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद जितेंद्र साहनी नाम का व्यक्ति मौके से फरार हो गया.

मामले में धारा 302 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ साल की मृतक अनुसूया और तीन साल की आंचल का शव कब्जे लेकर आगे की कार्यवाई की. पुलिस के मुताबिक दो मासूम बच्चियों की हत्या कर फरार वाला अभियुक्त जितेंद्र साहनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. मामले में धारा 302 तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले की सूचना मृतक बच्चियों की नानी ने पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि रोजाना पड़ोस में रहने वाली उनकी नानी बच्चियों को रात में देखने आती थी. शुक्रवार देर शाम जब वह मासूम बच्चों को उनके कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश

पिता दूसरी शादी करना चाहता था

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपनी मासूम बच्चियों के लिए हैवान बना पिता जितेंद्र दूसरी शादी करना चाहता था. लेकिन इस शादी के लिए उसके मासूम बच्चें आड़े आ रहे थे. बस इसी कारण उसने बेरहमी से डेढ़ साल की अनुसुइया और तीन साल की बेटी आंचल का कत्ल कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी जितेंद्र की पहली पत्नी ने लगभग एक साल पहले दोंनो बच्चियों सहित पति को छोड़ दूसरी शादी कर ली थी. इसके बाद से जितेंद्र अपनी मां और दोनों बच्चियों के साथ केशव बस्ती में रह रहा था

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा