देहरादून : हाथीबड़कला स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास के निकट हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। शराब पीने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका सिर दीवार पर मारा।

महिला की मौत के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना को सड़क हादसे का रूप देने के लिए उसका शव सड़क किनारे कूड़े के ढेर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह सेंटरियो माॅल के निकट सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर शहर कोतवाल राकेश गुसाईं और डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश साह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सड़क किनारे शव को घसीटने के निशान थे, ऐसे में पुलिस एक झोपड़ी तक पहुंची और वहां पूरा कमरा खून से सना था। पुलिस ने झोपड़ी में रह रहे आरोपी राजेश निवासी बाडीघाट राजपुर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें आरोपी को शव घसीटते हुए देखा गया।
आरोपी ने पूछताछ में कबूली वारदात
आरोपी ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह रेलवे स्टेशन के निकट शराब पी रहा था। वहां पर उसे एक महिला भी शराब पीते हुए दिखी। उसने महिला से बातचीत की और खाना खाने के बहाने टेंपो में अपने कमरे पर लेकर आ गया। यहां दोनों ने एक बार फिर शराब पी और महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने विरोध किया और उसके मुंह पर काट दिया।
मौत के बाद किया दुष्कर्म
शराब के नशे में चूर आरोपी ने पहले तो महिला के पूरे शरीर पर दांत से काटा दिया। गुस्से में आरोपी ने उसके सिर दीवार पर मार दिया। महिला की मौत के बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके सिर पर छोटा सिलेंडर भी मारा। रात तीन चार बजे उसे घसीटकर बाहर लाया और सड़क किनारे फेंककर दोबारा अपने कमरे में चला गया।
नालापानी की रहने वाली थी महिला
एसपी सिटी ने बताया कि मृतक नालापानी की रहने वाली थी। उसका पति मजदूरी करता है और एक सात साल का बेटा भी है। महिला बिजनौर की रहने वाली है, जोकि बीते 12 साल से देहरादून में रह रही है। वह भी शराब की आदी थी, जो घर से निकलने के बाद चार-पांच दिन तक घर नहीं जाती थी। वहीं आरोपी राजेश अविवाहित है और साफ सफाई का काम करता है। हाथीबड़कला स्थित सुलभ शौचालय के कर्मचारी का हाथ टूटने के कारण उसने राजेश को काम पर रखा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

