उत्तराखंड : शादीशुदा महिला को युवती से हुआ प्यार, शादी करने की जिद पर अड़ी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: शहर में एक अनोखे प्यार का मामला देखा गया. कोतवाली के बाहर चल रहे ड्रामे की चर्चा कुछ ही समय में पूरे नगर में फैल गई. जहां एक युवती पर महिला के प्यार का ऐसा खुमार छाया कि उसने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया. परिजन बेटी को मनाते-मनाते हार गए तो कोतवाली में शरण ली. पुलिस ने भी युवती के बालिग होने की बात कहते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया. जैसे ही शहर के लोगों को इस बात की भनक लगी, कोतवाली परिसर में भीड़ जुटनी शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की हैट्रिक पर पहुंचे भाजपा नेता कमलेश चंदोला, मुंह मीठा कराकर दी विधिक शुभकामनाएं

गौर हो कि मामले को लेकर पिथौरागढ़ निवासी युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे. उन्होंने अपनी बालिग बेटी के बागेश्वर निवासी महिला के साथ संबंध होने की बात कही. परिजनों का कहना था कि महिला शादीशुदा है और महिला के बच्चे भी हैं. उनकी बेटी उस महिला से शादी करने की बात कह रही है. महिला को भी इस संबंध से कोई आपत्ति नहीं थी. इस तरह के पेंचीदगी वाला मामला देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. इस दौरान महिला और युवती के प्यार की बात जैसे ही नगर में फैलने लगी तो कोतवाली के आगे लोग जमा होने लगे और तरह-तरह की चर्चा होने लगी.

यह भी पढ़ें 👉  गढ़ीनेगी में खिलेगा कमल, सचिन बाठला बनेंगे पहले चेयरमैन : दीपक बाली

कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि युवती नाबालिग होती तो उसकी काउंसिलिंग की जाती, लेकिन वह बालिग है. वही सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है. पुलिस ने दोनों को समझाकर भेज दिया है. कैलाश सिंह नेगी ने आगे कहा कि मामले में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक को खेल जगत में बड़ी जिम्मेदारी: युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा जोर