उत्तराखंड : पेंसन के पैसे निकालकर बैंक से बाहर निकली महिला को बदमाश ने लूटा, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी..

खबर शेयर करें -

चंपावत: चंपावत कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से तीन हजार की लूट करने की घटना का पुलिस ने मात्र दो घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने लूट के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

बुजुर्ग महिला की वृद्धावस्था पेंशन के पैसे लूटकर भागा बदमाश: चंपावत के प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय ने बताया कि चंपावत क्षेत्र की रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मोती देवी चंपावत जनपद स्थित नैनीताल बैंक से अपनी वृद्धावस्था पेंशन निकालने आई थी. बुजुर्ग महिला 2 महीने की पेंशन ₹3000 निकालकर जैसे ही बैंक से बाहर निकली, तभी एक व्यक्ति रुपए लूट कर बुजुर्ग महिला को धक्का देकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

चंपावत पुलिस ने 2 घंटे के अंदर लुटेरे को पकड़ा: पीड़ित बुजुर्ग महिला की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महिला को साथ लेकर आरोपी की तलाश शुरू की. सीसीटीवी फुटेज की मदद से 2 घंटे के भीतर रोडवेज बस स्टेशन चंपावत से लूट के आरोपी सुरेश प्रसाद उर्फ शेरा निवासी बापरू हाल निवासी चंपावत को लूट के ₹2600 के साथ मात्र 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया 400 रुपए की आरोपी शराब पी गया. आरोपी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी पर पूर्व में भी मारपीट का मुकदमा दर्ज है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि