उत्तराखंड : मैरिज एनिवर्सरी का जलसा करने के लिए ससुर से ही चरस खरीद के बेचने निकला युवक आया पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें -

शादी की सालगिरह की पार्टी करने के लिए युवक स्मैक बेचने निकला था। लेकिन, एसटीएफ की एएनटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 207 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी यह स्मैक अपने ससुर से खरीदकर लाया था।

उसके ससुर ने भी स्मैक को बरेली के एक बड़े तस्कर से खरीदा था। आरोपी का ससुर फरार बताया जा रहा है।
एसटीएफ के एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को सूचना मिली थी कि रायवाला के पास से कोई स्मैक लेकर देहरादून आने वाला है। इस पर रायवाला पुलिस के साथ चेकिंग शुरू की गई। तीन पानी फ्लाईओवर के पास शनिवार शाम को एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया तो वह तेजी से भागने की कोशिश करने लगा। वहां नाकेबंदी कर बाइक सवार को रोका गया। तलाशी ली गई तो उसके पास स्मैक रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप

पूछताछ में उसने अपना नाम कपिल देव निवासी कंडोली, चीड़ोवाली, रायपुर बताया। स्मैक की मात्रा करीब 207 ग्राम पाई गई। कपिल ने एसटीएफ को बताया कि शनिवार रात उसकी शादी की सालगिरह की पार्टी होनी थी। इसमें उसने कई दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया था। इसी पार्टी के लिए उसने स्मैक बेचने की डील की थी। आरोपी स्मैक को अपने ससुर आनंद कुमार निवासी मंडावली, बिजनौर से खरीदकर लाया था। आनंद कुमार की तलाश में टीम मंडावली भेजी गई लेकिन वह घर से भाग निकला।
पड़ताल में पता चला कि आनंद कुमार इस स्मैक को बरेली के तौसिख खान से खरीदकर लाया था। मुकदमे में आनंद कुमार और तौसिख खान को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं, आरोपी कपिल के खिलाफ वर्ष 2019 में भी नशा तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में वह जमानत पर चल रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित