उत्तराखंड : 80 वर्षीय ससुर के साथ पुत्रवधू ने की मारपीट, ससुर की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड जल संस्थान के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का अपनी ही पुत्रवधू के साथ विवाद हुआ। आरोप है कि पुत्रवधू ने ससुर के साथ मारपीट की। इसके बाद ससुर की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में अभी कोई शिकायत पत्र पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी

कोतवाली पुलिस के अनुसार अपर गंगानगर, गली नंबर 10 ऋषिकेश में उत्तराखंड जल संस्थान में फीटर के पद से सेवानिवृत्त हुए सरजू सिंह (80 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय केशव सिंह का शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे अपनी पुत्रवधू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

आरोप है कि पुत्रवधू ने अपने ससुर के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद ससुर की हालत बिगड़ गई, वह घर पर ही थे। इस बीच उनकी मौत हो गई। किसी व्यक्ति की ओर से कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि सूचना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad