उत्तराखंड : रेल पटरियों पर ही बनाने लगे मोबाइल फोन से रील, ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोर की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

मोबाइल फोन से रील बनाना वैसे तो आजकल बहुत आम सी बात हो गई है लेकिन यह हॉबी युवाओं के सिर पर ऐसे चढ़कर बोल रही है कि जान पर बन आने का भी डर उनके दिलोदिमाग में नहीं.

उत्तराखंड में दो किशोर की मौत का कारण उनका रील बनाने का शोक ही बन गया. दो दोस्तों इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे और वहीं वीडियो बनाने लगे. फिर क्या था ट्रेन आई और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

रील बनाने का शौक
मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव का है जहां मोबाइल से रील बनाते हुए दो लड़कों की जान जाने से सनसनी फैल गयी है. दोनों की पहचान शिवम (17) और सिद्धार्थ सैनी (16) के रूप में किया गया है जो कि साथ ही रहते थे और दोनों को रील बनाने का शौक था. पुलिस के मुताबिक ये दोनों गांव के डोसनी पुल पर वीडियो बना रहे थे.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

पुलिस जांच में जुटी

वीडियो बनाते समय ही शताब्दी एक्सप्रेस आई और उनके कुछ समझने से पहले ही उनकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. इस हादसे के बादलड़कों के कटे हुए अंग बरामद किए गए और फिर उनके परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया. जिसके बाद मृतकों के घरों में मातम पसर गया. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad