उत्तराखंड : नशेड़ी युवक ने नशे के लिए अपने पिता की हि कर दी हत्या, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी युवक ने नशे के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद बेटा घर से फरार हो गया है।

वहीं इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस को सूचना दी गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताकिबक, रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा के लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी रामपाल (68) अपने छोटे बेटे योगेंद्र के साथ लक्ष्मीनगर में रह रहे थे। योगेंद्र नशेड़ी किस्म का आदमी है। रामपाल अक्सर ही योगेंद्र को नशा करने से रोकते थे। इस बात से नाराज होकर बेटा आए दिन उनसे झगड़ा करता था।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

पुलिस के मुताबिक, रविवार की सुबह किसी ने सूचना दी कि रामपाल की घर के अंदर ही बेटे ने हत्या कर दी है। जानकारी मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रामपाल कमरे में जमीन पर गिरे थे और उनके सिर से खून निकल रहा था। हाथ और चेहरे पर चोट के निशान थे। उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सुबह के समय रामपाल के छोटे बेटे के कुछ साथी और एक युवती घर में आए थे। इसी दौरान पिता से बेटे का विवाद हुआ। इसकी झगड़े में हुई धक्का मुक्की में रामपाल नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

रामपाल का बड़ा बेटा भूपेंद्र बार्डर सिक्योरिटी फोर्स में है और इस समय वह बंगाल में तैनात है। रामपाल की बेटी की तितावी मुजफ्फरनगर में शादी हो रखी है, जबकि रामपाल पत्नी की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस घर में आने वाले उसके दोस्तों और युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही रामपाल के बड़े बेटे भूपेंद्र को घटना की जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad