उत्तराखंड : शराब पेटियों के साथ पकड़ी गई नई ट्रैक्टर ट्राली को आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी कर उसकी जगह दूसरे पुराने ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग ने 29 अगस्त 2023 को दबिश के दौरान अंग्रेजी शराब तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था.

शराब पेटियों के साथ पकड़ी गई इसी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर बड़ा खेल सामने आया है. जिसमें जिला आबकारी कार्यालय में तैनात एडिशनल आबकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल, कुछ ही दिन पहले शराब पेटियों के साथ पकड़ी गई नई ट्रैक्टर ट्राली को आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी कर उसकी जगह दूसरे पुराने ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया गया. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने थाना पंतनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. आबकारी विभाग के कार्यालय से ट्रैक्टर चोरी कर के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना से सम्बंधित CCTV फुटेज की जांच कर सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधमसिंहनगर को हिरासत में लिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज

आबकारी अधिकारी ने की चोरी में मदद

पुलिस पूछताछ के दौरान पन्नालाल शर्मा ने जानकारी दी कि 4 सितम्बर 2023 को पूर्व पीआरडी जवान धर्मवीर व हरपेज सिंह की मदद से सीज ट्रैक्टर की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. उसकी निशानदेही पर दबिश देकर हरपेज सिंह निवासी बाजपुर को गिरफ्तार कर ट्रेक्टर बरामद कर लिया गया. फिलहाल इस मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, वहीं मामले में संबंधित लोगों की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि शराब तस्करी में सीज ट्रैक्टर आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी किया गया था और उसकी जगह पुराना ट्रैक्टर आबकारी विभाग के अधिकारी की मिली भगत से ही बदला दिया गया था. जिसके बाद आबकारी विभाग ने मामला दर्ज करवाया. मामले की जांच के बाद सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा: कुमाऊं संभाग के संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ नंधौरगढ़ पैलेस में बुलाई अहम बैठक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad