उत्तराखंड : कार के अनियंत्रित होकर नयार नदी में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मृत्यु, चार अन्य लापता

खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड के पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में पाबौ से आगे कोटद्वार मार्ग पर एक कार के अनियंत्रित होकर नयार नदी में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य लापता हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को हुई जब कार मासौ से पाबौ जाते समय रास्ते में अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ)की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से बचाव एवं राहत अभियान चलाया। टीम किसी तरह से रस्सी की सहायता से नीचे उतरी जहां उसे एक युवक का शव बरामद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

पुलिस के अनुसार अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों के कारण रात में अभियान को रोकना पड़ा। सुबह होते ही अभियान फिर शुरू किया गया लेकिन अभी तक अन्य किसी लापता का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पौड़ी जिले के गांव चाहर तल्ला के देवेंद्र गुसाईं (24) के रूप में हुई है जबकि चिपलधार के अमनदीप रावत (20), चेड के प्रशांत गुसाईं (20), ढीकवाली के सौरभ (18) और पाबौ के हिमांशु शाह (18) की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के खुर्पाताल में फिर बड़ा हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की XUV, 5 घायल; 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad