उत्तराखंड : खुद को आईपीएस अधिकारी बता पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी को फ़ोन कर 6 डंपर गिट्टी-बजरी भिजवाने को कहा

खबर शेयर करें -

विकासनगर: देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में मजेदार मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पुलिस चौकी में फोन किया और चौकी प्रभारी से अवैध खनन में साथ देने को कहा. हालांकि चौकी प्रभारी को व्यक्ति पर कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद उसने मामले की जांच की तो फोन करने वाला व्यक्ति कोई आईपीएस अधिकारी नहीं था, बल्कि गारमेंट व हैंडीक्राफ्ट का व्यापारी निकाला, जिसे पुलिस ने कैनाल रोड देहरादून से गिरफ्तार किया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर कुल्हान पुलिस चौकी है. कुल्हान पुलिस चौकी के प्रभारी प्रवीण सैनी के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया. उस व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया और कहा कि पौंटा साहिब हिमाचल की ओर पांच से छह डंपर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री गिट्टी और धुली बजरी भिजवाएं.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी बधाई, बोले— 'लालकुआं मेरा परिवार, विकास और सौहार्द प्राथमिकता'

चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी को फोन करने वाले व्यक्ति पर कुछ संदेह हुआ. उन्होंने जिस नंबर से फोन आया था, उसका आईडी चेक कराई तो वो किसी और के नाम की निकली. इसी के आधार पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की.

मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को कैनाल रोड देहरादून से गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से पुलिस को एक कार भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया. आरोपी के पास से पुलिस को दो मोबाइल मिले, जिसमें से एक मोबाइल का इस्तेमाल वो फर्जी आईपीएस अधिकारी के तौर पर करता था और उसी नंबर से लोगों को गलत काम के लिए कॉल किया करता था.

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नात तारिक अनवर पुत्र स्वर्गीय जियाउद्दीन निवासी निवासी थाना फेनारा जिला ईस्ट चंपारण बिहार बताया, जो वर्तमान में दिल्ली में रहता है. आरोपी दिल्ली में गारमेंट्स व हैंडीक्राफ्ट का कारोबार करता है. कैनाल रोड देहरादून में उसने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीद रखी है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे हिमाचल से आने वाली धुली बजरी की जरूरत थी, लेकिन हिमाचल बॉर्डर पर ज्यादा सख्ती के कारण हिमाचल के पौंटा साहिब से धुली बजरी नहीं मिल पा रही थी. इस कारण उसने विभाग का एक बड़ा अधिकारी बनकर धुली बजरी को मंगवाने की योजना बनाई. हालांकि उसका ये आइडिया उल्टा पड़ गया और आज वो सालाखों के पीछे पहुंच गया.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad