उत्तराखंड पंचायत चुनाव: भाजपा का दावा, चार जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 15 प्रत्याशी निर्विरोध जीते

खबर शेयर करें -

देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया है कि उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पार्टी के कई प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। उन्होंने इस जीत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास नीतियों पर जनता की मुहर बताया है।


 

चार जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल, 5 महीने से नहीं मिला वेतन

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि 12 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों में से चार पर पार्टी के सिंगल नॉमिनेशन हुए, जिसके बाद इन प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय हो गई है:

  1. उत्तरकाशी: रमेश चौहान
  2. चंपावत: आनंद सिंह अधिकारी
  3. ऊधमसिंह नगर: अजय मौर्या
  4. पिथौरागढ़: जितेंद्र प्रसाद

 

ये 11 ब्लॉक प्रमुख भी निर्विरोध जीते

 

इसके अलावा, भाजपा ने 83 ब्लॉक प्रमुख सीटों में से 11 पर भी निर्विरोध जीत का दावा किया है। इनमें निम्नलिखित प्रत्याशी शामिल हैं:

  • चंपावत: अंचला बोरा
  • काशीपुर: चंद्रप्रभा
  • सितारगंज: उपकार सिंह
  • खटीमा: सरिता राणा
  • भटवाड़ी: ममता पंवार
  • डुंडा: राजदीप परमार
  • जाखणीधार: राजेश नौटियाल
  • चंबा: सुमन सजवाण
  • विकासनगर: नारायण ठाकुर
  • पाबौ: लता देवी
  • ताकुला: मीनाक्षी आर्य
यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी पेपर में लाखों की चोरी, सुरक्षा अधिकारी के घर से नकदी और सोना चुरा ले गए चोर

महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह जीत गांवों में विकास के ‘ट्रिपल इंजन’ लगने की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाकी सीटों पर भी मतदाता विकास को ही प्राथमिकता देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अगले चार दिन भारी बारिश की चुनौती, आपदा प्रबंधन तंत्र हुआ सक्रिय