सेंचुरी पेपर में लाखों की चोरी, सुरक्षा अधिकारी के घर से नकदी और सोना चुरा ले गए चोर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: सेंचुरी पेपर मिल क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा अधिकारी प्रताप सिंह धौनी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना 8 अगस्त की सुबह तब सामने आई, जब मकान मालिक के पड़ोसी ने उन्हें फोन पर दरवाजे का ताला टूटा होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी

 

चोरी की घटना और नुकसान

 

प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 7 अगस्त की शाम अपने परिवार के साथ बरेली गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले तोड़ दिए। चोर घर से लगभग 5 लाख रुपये नकद और करीब 16 तोला सोना चुरा ले गए। चोरी गए सामान में मंगलसूत्र, झुमके, नथ, सोने की अंगूठियां, डायमंड रिंग, सोने के सिक्के और चांदी के सामान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाल दिनेश फत्यार्ल ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस चोरी और क्षेत्र में हुई कुछ अन्य वारदातों के खुलासे के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। इस बड़ी चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad