उत्तराखंड : पुलिस पर BJP नेताओं के दबाव में आकर झूठा केस दर्ज करने का आरोप

खबर शेयर करें -

गदरपुर : अभद्र टिप्पणी से गुस्साए सफाई कर्मियों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ शुक्रवार देर रात तक थाने में धरना दिया। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पांच घंटे तक जोरदार नारेबाजी के साथ थाने में प्रदर्शन होता रहा।

बाद में एसएसपी के निर्देश पर चेयरमैन, उनके भाई और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज होने के बाद ही धरने से उठे।

11 अगस्त की देर शाम पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, उप निरीक्षक महेश चंद और पुलिसकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर भाजपा नेता अश्विनी का विवाद हो गया था। सफाई कर्मियों ने अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाने में रात को सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

वाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर वाल्मीकि समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इस बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि जब तक केस दर्ज नहीं होगा, यहां से नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  क्या तजुर्बेकार को किनारे करना भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित हुई?

सूचना पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा भाजपा नेताओं के साथ थाने पहुंचे उन्होंने एसएसपी मंजूनाथ टीसी को मामले से अवगत कराया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद धरना समाप्त

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस, उनके भाई तारीख उल्ला एवं एक अन्य के खिलाफ गालीगलौज, धमकी एवं एससी-एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही रात में ही धरना समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्या तजुर्बेकार को किनारे करना भाजपा की सबसे बड़ी भूल साबित हुई?

इधर, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। सफाई कर्मियों की ओर से की जा रही अभद्रता के बारे में थानाध्यक्ष से कई बार कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad