उत्तराखण्ड : ड्यूटी के दौरान शराब पीना और दुर्व्यवहार करने पर पुलिसकर्मी निलंबित

खबर शेयर करें -

लोकसभा निर्वाचन ड्यूटी में अनुशासनहीनता एक कॉन्स्टेबल को भारी पड़ गया है. देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने संबंधित कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आरोप है कि आरोपी कॉन्स्टेबल शराब पीकर ड्यूटी पर आया था. साथ ही आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने बाकी पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया. जिस पर एसएसपी अजय सिंह को कड़ा एक्शन लेना पड़ा. ऐसे में अब कॉन्स्टेबल को निलंबन झेलना पड़ा है.

दरअसल, देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने लोकसभा निर्वाचन डयूटी के दौरान शराब का सेवन कर अनुशासनहीनता करने पर मसूरी में तैनात कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है. आरोप है कि लोकसभा चुनाव को लेकर मसूरी क्षेत्र में गठित एफएसटी टीम में कॉन्स्टेबल अमित तोमर को ड्यूटी दी गई थी, लेकिन कॉन्स्टेबल ने ड्यूटी के दौरान शराब गटक ली. मामला यहीं पर नहीं थमा, आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने टीम के अन्य सदस्यों के साथ भी दुर्व्यवहार किया. जिसकी शिकायत एसएसपी अजय सिंह को दी गई. ऐसे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने साफतौर पर कहा कि चुनाव ड्यूटी के दौरान छोटी सी लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं होगी. अगर कोई लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ सख्त वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी. गौर हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. जिसके तहत एफएसटी टीम का गठन भी किया गया है. जो आचार संहिता के दौरान किसी चेकिंग अभियान के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाती है, लेकिन इस तरह की लापरवाही से पुलिस की साख पर सवाल खड़े होते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें