उत्तराखंड : मुस्लिम महिला के साथ रहने के लिए राजू बन गया सफीक, पुलिस ने चाकू के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

किच्छा : पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर अपना नाम बदल कर सिरोली कलां में मुस्लिम महिला के साथ रहने लगा, पुलिस ने उसको अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेश नही होने के चलते फुलभट्टा निवासी राजू सिंह पुत्र नत्थू सिंह के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। जिसपर एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट की अगुवाई में पुलिस टीम राजू सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम पुलभट्टा की तालाश में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज

इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि राजू सिंह ने एक विधवा मुस्लिम महिला से विवाह कर शफीक अहमद नाम रखकर उसके साथ इंदिरा नगर सिरोली कलां थाना पुलभट्टा में रह रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ कमलेश भट्ट ने राजू सिंह पुत्र नत्थू सिहं को मौलाना आजाद स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू भी बरामद कर लिया। उसके विरुद्ध रुद्रपुर व किच्छा में शराब तस्करी के कई मुकदमें भी दर्ज है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार