उत्तराखंड : छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर घर जा रही स्कूल की बस मैं लगी आग, विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश

खबर शेयर करें -

चमोली के हल्दापानी गोपेश्वर के पास एक स्कूल बस में आग लग गई। बस से धुंआ निकलता देख वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

वहीं पुलिस ने बस चालक और स्कूल प्रबंधक को थाने में बुलाया है।

मंगलवार को कोठियालसैंण में स्थित क्राइस्ट एकेडमी की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गोपेश्वर जा रही थी। हल्दापानी के पास बस से धुआं निकलने लग गया। उसी समय वहां से पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी गोपेश्वर से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

उन्होंने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला। बस के अंदर कुछ ही सेकंड में काफी धुआं फैल गया। गनीमत रही कि बस में बैठे सभी बच्चे सुरक्षित निकाल लिए गए। पुलिस बस चालक को थाने लेकर आ गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधक को भी थाने में बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल

घटना के बाद एसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी स्कूलों की बसों को लेकर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल बसों में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की गहन जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन होने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad