उत्तराखंड : मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखना बेटी के लिए बना काल, मां ने बेटी को ही प्रेमी के साथ मिल लगाया ठिकाने

खबर शेयर करें -

देहरादून : एक मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखना बेटी के लिए काल बन गया…मां ने अपने राज को राज रहने देने के लिए बेटी को ही प्रेमी के साथ मिल ठिकाने लगा दिया पर नियति को कुछ और मंजूर था और कलयुगी मां और प्रेमी आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच गए।

इस वारदात की कहानी कुछ यूं है कि पटेलनगर की चौकी बाजार को सूचना मिली थी कि न्यू पटेलनगर में एक लड़की ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की पहचान ममता पुत्री सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। घर में मौजूद उसकी मां हरप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति सुखविंदर दूध सप्लाई का काम करते हैं। सुबह करीब चार बजे वह रोज की तरह अपने काम पर चले गए थे।

हरप्रीत ने देखा कि बेटी ममता फंदे पर लटकी हुई है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उसी ने ममता के शव को फंदे से उतारा है। बस यही बात पुलिस को खटक गई। 20 वर्ष की युवती को अकेले फंदे से उतारना महिला के बस का नहीं था। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों और ममता के पिता सुखविंदर सिंह से जानकारी की उन्होंने भी इस घटना पर शक जाहिर किया। आगे की पड़ताल में पता चला कि ममता की मां हरप्रीत कौर का पड़ोस में रहने वाले नितिन से मिलना जुलना था। इस बात को ममता ने अपने पिता सुखविंदर को बताया था। तब सुखविंदर और हरप्रीत का झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

इसकी तस्दीक सुखविंदर ने भी पुलिस को दिए बयानों में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि हरप्रीत ने अपनी इस हरकत पर माफी मांग ली थी और कहा था कि वह कभी नितिन से नहीं मिलेगी। इस आधार पर पुलिस ने हरप्रीत कौर को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने सारी कहानी पुलिस के सामने उगल दी। बताया कि उसके नितिन के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को उसकी बेटी ममता जानती थी। ममता ने चार दिन पहले उसे नितिन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसे लेकर वह बार-बार कह रही थी कि वह पिता व अन्य परिजनों को इस बारे में बताएगी। इस बात को लेकर हरप्रीत डर गई, लिहाजा उसने प्रेमी नितिन के साथ मिलकर ममता को ही रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच डाला।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

साजिश के तहत हरप्रीत ने अपने प्रेमी को बृहस्पतिवार सुबह चार बजे के बाद घर बुला लिया। ममता उस वक्त सो रही थी। सोती हुई ममता का हरप्रीत और नितिन ने दुपट्टे से गला घोंट दिया। उसके बाद शव को पंखे से लटका दिया। सुबह करीब पांच बजे के बाद उसने शोर मचा दिया कि ममता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी

पुलिस ने जब तहकीकात की तो राज से पर्दा उठ गया। आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, हरप्रीत और नितिन के कारनामे से पड़ोसियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जैसे ही हरप्रीत को पुलिस ने पकड़ा तो लोग उस पर झपट पड़े। लोगों ने उसके मुंह पर कालिख पोतने की कोशिश की। इसके बाद नितिन पर भी टूट पड़े पुलिस ने लोगों को किसी तरह काबू किया, वहीं इस घटना के बाद हरप्रीत के कारनामों की चौतरफा निंदा हो रही है।

Ad