उत्तराखंड : एलटी परीक्षा में दो नंबर से चयन रुका तो डॉक्टर प्रेमी ने प्रेमिका से शादी करने से किया इनकार, प्रेमी के गौशाला में धरने पर बैठी प्रेमिका

खबर शेयर करें -

देवभूमि उत्‍तराखंड में विभिन्न प्रकार के मामले आने के चलते चर्चाओं का बाजार गर्म है, उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक के पास मुंगरा गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है।

यहां शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर गोशाला में धरने पर बैठ गई है। प्रेमिका का आरोप है कि डॉक्‍टर बनने के बाद युवक ने उससे शादी करने से इन्‍कार कर दिया है।

वह छह महीने से न्याय के लिए भटक रही है। पीड़ित युवती डीजीपी सहित महिला आयोग को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने धमकी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीसी पेपर मिल लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने किया ध्वजारोहण, सुरक्षा और गुणवत्ता का दिया संदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने गांव में पुलिस तैनात कर दी है।युवती का कहना है कि वह अपना गांव छोड़कर छह महीने से डॉ रवि परमार के गांव मुंगरा में गोशाला में रहकर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। लड़के के माता-पिता उसे स्वीकारने को राजी नही हैं।

पीड़ित युवती ने इस साल अगस्त में रवि और उसके माता-पिता के खिलाफ बड़कोट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि डॉ रवि परमार से वर्ष 2020 में जान पहचान हुई थी। प्रेम प्रसंग बढ़ने के बाद वह लगातार शादी का झांसा देता रहा और अब शादी से मना कर रहा है।
युवती ने दिसंबर, 2022 में प्रेमी रवि के खिलाफ पुरोला थाने में भी तहरीर दी थी। तब रवि ने यह कहते हुए तहरीर वापिस करवाई की कि वह शादी करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

गवाहों के समक्ष लिखित शर्तनामा दे कर मार्च में शादी करने की बात कबूली पर बाद में फिर से मुकर गया। युवती का कहना है कि वह एमए बीएड पास है। वर्ष 2021 में हुई एलटी परीक्षा में दो नंबर से उसका चयन रुक गया था। सरकारी नौकरी न लगने के बाद डॉ रवि के व्यवहार में अचानक बदलाव आया और उसने दूरी बनानी शुरू कर दी।
युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले गोशाला का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया गया तो उसने कोठार के खुले बरामदे में काली तिरपाल बांध कर उसे अपना आशियाना बना लिया। जब तक उसे न्याय नही मिल जाता है वह हिम्मत नही हारेगी। वह चाहती है कि जो अन्याय उसके साथ हुआ किसी दूसरी बेटी के साथ न हो।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दी बधाई, बोले— 'लालकुआं मेरा परिवार, विकास और सौहार्द प्राथमिकता'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad