उत्तराखंड : सैनिक ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, बोला बीवी उसे रोज डंडे से मारती है.. बचा लो

खबर शेयर करें -

रुड़की: भारतीय सेना में तैनात सिपाही ने बताया कि वह इन दिनों कश्मीर में तैनात है और जब से वह छुट्टी पर आया है उसकी बीवी उस से रोज किसी न किसी बात पर झड़गा करती है और उसकी डंडे से पिटाई करती है, इसपर कोतवाली प्रभारी ने बताया दोनों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

देश की रक्षा करने वाला जवान आज खुद अपनी रक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचा। मामला रुड़की का है जहाँ पर एक सेना का जवान रोते हुए कोतवाली पहुंचा और पुलिस से कहने लगा कि साहब! मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है, मुझे उससे बचा लो। सुबह ही उसने किसी बात को लेकर झगड़ा किया और बहस होने के बाद उसे पीट दिया। आए दिन वह बेवजह किसी न किसी बात को लेकर उत्पीड़न करती रहती है और झूठे केस में फंसाने की बात करती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

कोतवाली पहुंचकर भी महिला ने किया हंगामा

देश की सुरक्षा करने वाला जवान अपने घर पर ही सुरक्षित नहीं है। जब यह मामला कोतवाली परिसर पहुंचा तो चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को भी कोतवाली में बुलाया और फिर वहां पर भी उसने हंगामा करना शुरू किया। दोनों पति-पत्नी आपस में ही भिड़ गए, पुलिस ने दोनों को बड़ी मुश्किल से शांत कराया। कोतवाली प्रभारी ने मामले में दोनों से बात करते हुए बताया कि यह एक पारिवारिक मामला है और इसे वहीं तक सीमित रहने दिया जाए। लेकिन अब जब यह कोतवाली में पहुँच गया है तो दोनों में समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में भाजपा नेता, उनके भाई और 10-12 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा: कार से स्कूटी को मारी टक्कर, लोहे की रॉड से हमला कर दो युवक किए गंभीर घायल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील