उत्तराखंड : दामाद ने धोखे सास को घर बुलाया, फिर लोहे की रॉड से किया हमला

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: आईडीपीएल चौकी क्षेत्र अंतर्गत विस्थापित कॉलोनी में रहने वाला एक शख्स अपनी सास की जान का दुश्मन बन गया. धोखे से अपने घर पर बुलाकर दामाद ने सास के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. फिर लोहे के रोड से जमकर वार करते हुए लहूलुहान कर दिया. किसी तरह जान बचाकर भागी सास को उसके पति ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बताया कि विस्थापित कॉलोनी गली नंबर 9 निवासी प्रभुनाथ ने पुलिस को तहरीर दी. जिसमें उन्होंने बताया कि गली नंबर 2 में उसका दामाद ओमप्रकाश रहता है. बीते रोज ओमप्रकाश उसकी कॉलोनी स्थित दुकान पर आया और कहने लगा कि तुम्हारी लड़की गिरकर चोटिल हो गई है. जिसे अस्पताल ले जाना है. यह बात सुनते ही उन्होंने अपनी पत्नी मुन्नी देवी को ओमप्रकाश के साथ बेटी की मदद के लिए रवाना कर दिया और खुद भी दुकान बंद करके बेटी के घर जाने लगे.

यह भी पढ़ें 👉  पटरी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव: जेब से मिले वोटर आईडी से हुई पहचान

कुछ देर बाद उनकी पत्नी मुन्नी देवी खून से लथपथ रास्ते में मिली. पत्नी ने बताया दामाद ने धोखे से अपने घर पर बुलाया. फिर कपड़ा मुंह में घुसकर लोहे की रॉड से मारा और दीवारों पर भी पटका. साथ ही जान से मारने की नियत से गली में रस्सी डालकर भी खींची. किसी तरह वह बचकर भागकर आई है. जिसके बाद प्रभुनाथ लहूलुहान हालत में पत्नी को लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे. तहरीर में प्रभुनाथ ने पुलिस से अपने दामाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  शराब में कीटनाशक मिलाकर पिता को पिलाने के बाद बेटे ने खुद गटका: दोनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रभुनाथ के दामाद ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.