उत्तराखंड : बेटे के दोस्त को दे बैठा दिल, संबंध बनाने से किया इंकार तो झूठा मुकदमा दर्ज कर किया प्रताड़ित

खबर शेयर करें -

हरिद्वार :  जान से मारने की नियत से गोली मारकर हत्या के प्रयास के आरोप के में दर्ज मुकदमे का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपित सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।

लक्सर कोतवाली में 4 जुलाई को गोली मारकर हत्या के प्रयास के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने बारीकी से विवेचना करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने हर संभावित एंगल से मामले की जांच की। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपित संजीव कुमार का दिल अपने छोटे बेटे आवेश के दोस्त मोन्टी पर आ गया था, जिसके चलते संजीव कुमार ने मोंटी को कुछ रुपये और विभिन्न प्रलोभन देकर अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज डैम पर युवक से हैवानियत: मारपीट, अपहरण और अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप; 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

दबाव डालने के बाद भी सफलता न मिलने पर संजीव ने योजना के मुताबिक अपने साथी मनीर के साथ मिलकर मनीर को देशी तमंचा व कारतूस देकर खुद अपने दाहिनी बाजू पर तमंचे से फायर कराया था। संजीव ने घायल होने के बाद खुद ही अपने मोबाइल से ही पुलिस को सूचना दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के छानी गांव में तेंदुए का आतंक: दुकान जा रहे ग्रामीण पर पीछे से किया अचानक हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग ने लगाया पिंजरा

विवेचना में जानकारी सामने आने पर पुलिस टीम ने मुख्य षड़यंत्रकारी संजीव पुत्र कालूराम निवासी-ग्राम अलावलपुर लक्सर जिला हरिद्वार औश्र उसके साथी मनीर पुत्र इद्दू निवासी ग्राम बाकरपुर लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस अलावलपुर के खेतों से बरामद किए। विवेचना के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा बढ़ायी। इसके साथ ही नामजद मोन्टी पुत्र कुमेर, प्रिंस पुत्र कुमेर निवासीगण ग्राम सोपरी रायसी लक्सर के नाम हटाकर संजीव और मनीर को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad