उत्तराखंड : यहां जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली ज़िले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक जली हुई कार के अंदर महिला का कंकाल मिला है।

घटना से दहशत का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

लोगों ने कार में घूमते देखे थे युवक-युवती

घटनास्थल पर एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कर्नाटक राज्य से पंजीकृत मारुति रिट्ज कार संख्या केए 01 एजी 0590 में एक युवक और युवती बीते शनिवार को सुबह में घूमते हुए स्थानीय लोगों को दिखे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर अतिक्रमण विवाद: बस्तियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे विधायक; मशाल जुलूस और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुनर्वास की उठी मांग

हत्‍या की आशंका जता रहे लोग

शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगों को घूमती हुई दिखी थी। यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर आठ, द्वितीय तल, 2 मेन ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं। कार में सवार महिला का शव जली अवस्था में अंदर मौजूद है, लेकिन महिला के साथ मौजूद पुरुष लापता हैं। ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; विरोध पर हाथापाई, मोबाइल और जूता छोड़कर भागा आरोपी

चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस को चांचडी गांव के पास एक रिट्ज कार के अंदर महिला का जले शव की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चोरों के निशाने पर अब गैस सिलिंडर; बंद मकान से दो बार में उड़ाए 3 सिलिंडर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात