उत्तराखंड : काम पर जा रही महिला को रोककर युवक ने की छेड़खानी, तेजाब बताकर लाल रंग का तरल पदार्थ फेंका

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां काम पर जा रही एक महिला को रोककर युवक ने उससे छेड़खानी की। यही नहीं युवक ने महिला पर तेजाब बताकर लाल रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया।

इस घटना से घबराई महिला वहीं सड़क पर गिर गई। महिला ने अपने भाई को मौके पर बुलाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

युवक अक्सर करता है छेड़खानी

घटना सोमवार को कांवली रोड की है। महिला के अनुसार आरोपी उसके साथ पहले भी इस प्रकार की घटना कर चुका है। पुलिस के मुताबिक महिला विधवा है। महिला एक मॉल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करती है। जिसके चलते वे रोज रोज अपने काम पर आती-जाती है। सुनील भट्ट नाम का एक आदमी उससे अक्सर छेड़खानी करता है।

युवक ने महिला को अपने साथ ले जाने की कोशिश

19 सितंबर को उसने महिला का रास्ता रोका और उस पर पीले रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया। जिससे महिला की पूरी वर्दी खराब हो गई। जब महिला ने शोर मचाया तो युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी युवक ने सोमवार को फिर कांवली रोड पर महिला का रास्ता रोक लिया और उन्हे अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  34वीं वाहिनी ITBP हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानी राजेश कुमार जोशी ने किया ध्वजारोहण, हिमवीरों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

जल्द ही हिरासत में होगा युवक- एसएसपी

युवक यहीं नहीं रुका, उसने महिला को अपने साथ ले जाने के लिए धमकाया और कहा कि यदि वे उसके साथ नहीं जाएगीं तो वह तेजाब डाल देगा। जिससे घबराई महिला ने अपने भाई को कॉल किया। आसपास मौजूद लोगों को देख युवक वहां से फरार हो गया। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि युवक को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का दिल्ली में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; रविवार को होगा अंतिम संस्कार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad