उत्तराखंड : गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी एंबुलेंस, सड़क से पलटकर छत पर गिरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां एक गर्भवती महिला को रानीखेत अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस किलकोट के पास सड़क  से पलट कर एक घर की छत पर जा गिरी। हादसे में प्रसूता, उसके साथ जा रही वृद्धा और ग्राम प्रहरी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परसो हादसा किलकोट के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि रानीखेत तहसील के गंगोड़ा गांव की एक गर्भवती महिला को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसको अस्पताल ले जाने के लिए आपातकालीन सेवा 108 में फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई। जैसे ही महिला को गोविंद सिंह महर राजकीय अस्पताल ले जाने के लिए निकले रास्ते में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक मोड़ के पास पहुंची तो वो असंतुलित होकर नीचे गिरकर पलट गई जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण स्टीयरिंग अचानक लॉक होना बताया जा रहा है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए है। जिनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान दीपा नेगी, उसके तीमारदार राधिका देवी और किशन राम के रूप में हुई है।