उत्तराखंड : तेंदुए ने बाइक सवार पति-पत्नी पर किया हमला, थोड़ी देर के अंतराल में फिर स्कूटी सवार युवक पर भी किया हमला

खबर शेयर करें -

टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर बुधवार को तेंदुए ने बाइक सवार पति-पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में पति घायल हुआ है। उसे 108 से उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया है। इस घटना के कुछ देर बाद तेंदुए ने स्कूटी सवार एक युवक पर भी हमला किया।

तेंदुए के हमले से स्कूटी रपट गई, जिससे युवक का एक हाथ फ्रैक्चर हुआ है।

नानकमत्ता निवासी मुरारी लाल शर्मा (45) रक्षाबंधन के लिए अपनी पत्नी के साथ बाइक से सूखीढांग निवासी रिश्तेदार के घर जा रहा था। बताया गया कि अमरू बैंड के पास अचानक तेंदुए ने मुरारी लाल शर्मा पर हमला कर दिया। हमला करते ही उनके शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया और दोनों की जान बच गई। आनन-फानन में दोनों रिश्तेदार के घर सूखीढांग पहुंचे। सूचना पर घायल मुरारी लाल को 108 से टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस बीच तेंदुए ने स्कूटी से सूखीढांग की ओर लौट रहे छीनीगोठ निवासी संजय गहतोड़ी (29) पुत्र नारायण दत्त गहतोड़ी पर भी बस्तिया के समीप हमला कर दिया। हेलमेट पहना होने से वह तेंदुए की पकड़ में नही आ पाया। स्कूटी गिरने से उसका हाथ फ्रैक्चर हुआ है। चिकित्साधिकारी डॉ. कार्तिक ने बताया कि घायल संजय को परिजन उपचार के लिए खटीमा ले गए हैं। बता दें कि सूखीढांग और बस्तिया के बीच राजमार्ग किनारे जंगल में विचरण कर रहा तेंदुआ राह चलते कई दोपहिया वाहन सवारों पर हमला कर घायल कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल