उत्तराखंड : मोर्चरी में रखे अधिकारी का शव कुतर गए चूहे, हालात देख परिजन हुए हैरान, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सेवारत ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) का शव मोर्चरी में चूहों ने कतर डाला। हालात देख परिजन दंग हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

बताया जा रहा है कि पौड़ी जिले के एकेश्वर विकासखंड के नौगांवखाल में तैनात वीडीओ राहुल उप्रेती की शुक्रवार को तबीयत खराब हो गई थी। पत्नी ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया था। सीएचसी में मोर्चरी की व्यवस्था नहीं थी। लिहाजा शव को पौड़ी जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया था। इसी दौरान चूहों ने रात भर शव को कुतर डाला।

एसीएमओ बोले, जल्द ठीक होगा फ्रीजर
पौड़ी के एसीएमओ डाॅ. रमेश कुंवर के मुताबिक मोर्चरी का डीप फ्रीजर कुछ समय से खराब चल रहा है। उन्होंने बताया कि मोर्चरी के दरवाजे में गैप होने के कारण चूहा भीतर घुस गया था। इसके कारण ये दुखद मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही डीप फ्रीजर और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
डीप फ्रीजर खराब होने की नहीं दी जानकारी
मृतक के परिजनों का कहना है कि मोर्चरी में डीप फ्रीजर खराब पड़ा हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। मृतक के परिजन नितिन उप्रेती ने बताया कि डीप फ्रीजर का दरवाजा भी पूरा बंद नहीं किया गया था। इसी के चलते डीप फ्रीजर में घूसे चूहों ने शव को कुतर डाला। सुबह परिजनों को शव सौंपा तो हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी।
रात भर मोर्चरी में रखा शव
राहुल का शव रात करीब नौ बजे मोर्चरी में रख दिया गया था। परिजनों के मुताबिक मार्ग की ओर से मोर्चरी का मुख्य गेट भी रातभर खुला था। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई।
यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने पर नाराज महिला की जहर खाने से मौत, इलाके में तनाव