उत्तराखंड : मधुमक्खियों के हमले से ढाई साल के मासूम की मौत, मामा की शादी के लिए जाते समय हुआ हादसा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चंपावत में मधुमक्खियों के हमले से एक ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। जो कि अपने परिजनों के साथ जंगल के रास्ते शादी में शामिल होने पास के गांव जा रहे थे। मासूम जंगल में खाई में पड़ा मिला।

जंगल के रास्ते अपने साले की शादी में जा रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर (चंपावत) का गणेश राम का परिवार जंगल के रास्ते पड़ोस के गांव अपने साले की शादी में जा रहे थे। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। गणेश राम और उसकी पत्नी पार्वती छह महीने की बेटी को लेकर किसी तरह बच निकले लेकिन 19 साल का भतीजा मनोज उनके ढाई साल के बेटे कार्तिक को लेकर भाग रहा था, तो मधुमक्खियों के हमले से बेहोश हो गया। उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसने अपने बेटे कार्तिक के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी

कार्तिक की छह माह की छोटी बहन

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को कार्तिक एक खाई में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामा की शादी में जा रहे मासूम कार्तिक की मधुमक्खियों के हमले में मौत से पूरा गांव गमगीन है। लाडले की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्तिक की छह माह की छोटी बहन है। उसके पिता गणेश राम खेती-किसानी करते हैं जबकि मां पार्वती गृहिणी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’