उत्तराखंड : शादी की पहली रात पति ने कामोत्तेजक दवाओं का प्रयोग कर पत्नी के साथ गलत तरीके से बनाये संबंध, पत्नी ने हाथ की नस काटने का किया प्रयास

खबर शेयर करें -

देहरादून : शादी की पहली रात में ही पति ने कामोत्तेजक दवाओं का सेवन कर पत्नी के साथ गलत तरीके से अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कहा कि उसका विवाह 7 फरवरी 2023 को देहरादून निवासी व्यक्ति से हुआ था। आरोप लगाया कि पहली रात में ही पति ने कामोत्तेजक दवाओं का प्रयोग कर उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाए। मायके से लौटने के बाद जब वह फिर से ससुराल गई तो फिर से पति ने इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल

मना करने पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। गाली गलौज और बात करना बंद कर दिया। गृहस्थी को बचाने के लिए यौन हिंसा की शिकार होती रही। बताया कि पति के तंग और परेशान होकर उसने 27 फरवरी को कलाई काटकर जीवन लीला समाप्त करने का भी प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

अस्पताल पहुंचे पति ने निजी जीवन की बातें किसी को भी बताने से मना कर दिया। शर्म की वजह से उसने किसी को यह बात नहीं बताई। आरोप लगाया कि सास व ससुर भी उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। कम दहेज का ताना देते हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad